उत्तर प्रदेश

Moradabad: चार दिन से गायब बुजुर्ग का शव धान के खेत में मिला

Tara Tandi
24 Aug 2025 4:20 PM IST
Moradabad: चार दिन से गायब बुजुर्ग का शव धान के खेत में मिला
x
Moradabad मुरादाबाद । मुंढापांडे थाना क्षेत्र के खरकपुर जगतपुर भट्टे के पास धान के खेत में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बुजपुर आशा गांव निवासी जुम्मा के रूप में हुई है, जो 19 अगस्त से लापता थे।
परिजनों के अनुसार मृतक जुम्मा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और नाराज होकर घर से निकले थे। बेटे भूरा ने 20 अगस्त को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जुम्मा का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को उनका शव खरकपुर जगतपुर भट्टे के पास धान के खेत में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की लिखित सहमति के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई शव को सुपुर्द कर दिया।
Next Story