- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: किशोरी ने...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान , पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tara Tandi
22 April 2025 10:56 AM IST

x
Amroha अमरोहा : गृहक्लेश के चलते किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का रविवार की सुबह उसके ही परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय को विवाद शांत हो गया। जिसके बाद शाम को भी उसका अपने परिवार वालों से विवाद हो गया था। इस दौरान परिवार वालों ने किशोरी को डांट दिया। जिसके बाद किशोरी अपने परिवार वालों से नाराज हो घर से चली गई। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच रविवार रात किशोरी ने क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन के पास रेलवे ट्रैक पर नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsMoradabad किशोरी ट्रेनआगे कूदकर दी जानपोस्टमार्टम भेजाMoradabad teenager committed suicide by jumping in front of a trainsent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





