- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: तांत्रिक की...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Tara Tandi
16 Jun 2025 3:24 PM IST

x
Kundarki कुंदरकी : थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में शनिवार की देर रात तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी की रंजिश में धारदार हथियार से 20-25 वार करके हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उनका गला भी रेत दिया। वारदात के समय वह आंगन में सो रहे थे। हत्या की सूचना पर पहुंची कुंदरकी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच पड़ताल कराने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मैनाठेर के गांव सन्दलपुर निवासी संजीव समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव हरियाना निवासी किसान गुलाब सिंह सैनी (60) तंत्र मंत्र और झाडफूंक का काम करते थे। उनका घर गांव के बाहर की ओर है। शनिवार की रात वह आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। उनके पास ही दूसरी चारपाई पर पत्नी बूची भी सो रही थी। आरोप है कि देर रात लगभग 2:30 बजे घर में घुसे अज्ञात हमलावरों ने सोते हुए गुलाब सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक 20-25 वार कर गुलाब सिंह की हत्या कर दी। पत्नी बूची ने बताया कि चीख पुकार मचने पर वह जागी तो चार लोग उसके पति को मार रहे थे।
दावा किया कि उनमें से मैनाठेर के गांव सन्दलपुर निवासी संजीव को पहचान लिया है। शोर मचाने पर चारों वहां से भाग गए, जिसके बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए। बाद में 112 पर कॉल करके पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। सूचना पर एसएचओ कुंदरकी प्रदीप कुमार सहरावत टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह व सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर मौके पर जांच पड़ताल कराके साक्ष्य संकलन कराया। शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पति की मौत के बाद पत्नी बूची ने तहरीर देकर बताया कि संजीव एक साल पहले बहन को लेकर इलाज कराने आया था। बाद में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से वह रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि उसी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पत्नी और बेटी बोली- रंजिश में ले ली जान
पत्नी बूची व बेटी मीनाक्षी ने बताया कि एक साल पहले मैनाठेर के गांव संदलपुर निवासी संजीव अपनी बहन कामिनी का इलाज कराने आया था। तंत्रमंत्र से उसका इलाज किया गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि इसके बाद से ही संजीव और उसके परिवार के लोग रंजिश रखने लगे थे। पत्नी बूची ने दावा किया कि कई बार संजीव ने गुलाब सिंह को जान से मरने की कोशिश की थी। 11 माह पहले भी संजीव कई लोगों के साथ तमंचा लेकर घर पहुंचे थे। आरोपियों ने उस समय मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
पहली पत्नी गई थी बेटी के घर, दूसरी के साथ रहता था गुलाब सिंह
गुलाब सिंह की दो पत्नियों में पहली जन्मवति से एक बेटी लक्ष्मी है। कई माह पहले जन्मवति अपने मायके जटपुरा चली गई थी। दूसरी पत्नी बूची जो बंगाल की है, उससे तीन बेटी पूजा, पूनम व मीनाक्षी हैं। सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। फिलहाल गुलाब सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।
TagsMoradabad तांत्रिकधारदार हथियार हत्याइलाके दहशत माहौलMoradabad Tantrikmurder with sharp weaponterror in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





