- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: युवक की मौत...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: युवक की मौत पर सस्पेंस, फंदे से लटका मिला शव; हत्या का आरोप
Tara Tandi
30 May 2025 5:19 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । मझोला थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक किसान का शव एक प्लॉट की बाउंड्री के गेट पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान भूप किशोर सैनी के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है और स्थानीय दबंगों पर आरोप लगाए हैं।
परिवार के अनुसार भूप किशोर सैनी रोजाना की तरह खेत की ओर गए थे। सुबह लगभग 5 बजे पुलिस और कुछ अन्य लोग परिजनों को उठाकर घटनास्थल पर लेकर गए। वहां परिजन देखकर दंग रह गए, जब उन्होंने देखा कि भूप किशोर का शव विनीत शर्मा और राजेन्द्र देवी के प्लॉट के गेट पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। खास बात यह रही कि गेट बाहर से ताले में बंद था, जिसकी चाबी पुलिस को पड़ोसी नंदन (लोको पायलट, रेलवे विभाग) से प्राप्त हुई।
पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में ताला खोलकर शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। मृतक के पुत्र सूरज सैनी ने बताया कि बीती 10 मई को विनीत शर्मा, राजेन्द्र देवी, उनके पुत्र पिंटू, वार्ड पार्षद राहुल देव, प्रकाश नगर पार्षद राजेश गुप्ता और बीजेपी नेता दिनेश सिसोदिया ने प्लॉट के गेट को जबरन उत्तर दिशा में खुलवाया था, जबकि प्लॉट की रजिस्ट्री में दक्षिण दिशा में रास्ता निर्धारित था।
आरोप है कि विरोध करने पर विनीत शर्मा ने भूप किशोर सैनी को धमकी दी थी कि जो कर सको, कर लेना। परिजनों का कहना है कि आज वही धमकी सच साबित हुई। सूरज सैनी का यह भी आरोप है कि इन लोगों द्वारा उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इस बाबत बीती 18 मई को 112 नंबर पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों ने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्यवाही की होती तो आज भूप किशोर सैनी की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने विनीत शर्मा, राजेन्द्र देवी, पिंटू, राहुल देव, राजेश गुप्ता और दिनेश सिसोदिया पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsMoradabad युवक मौत सस्पेंसफंदे लटका मिला शवहत्या आरोपMoradabad youth death suspensebody found hangingmurder allegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





