उत्तर प्रदेश

Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर जारी, दो किशोरियों को बनाया निशाना

Admindelhi1
1 May 2025 12:31 PM IST
Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर जारी, दो किशोरियों को बनाया निशाना
x
"दोनों किशोरियां गंभीर रूप से घायल हुई"

मुरादाबाद: जिले में लगातार अलग-अलग क्षेत्र से जंगली कुत्तों के आतंक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां मामा के संग खेत पर गई दो मासूम किशोरियों तीन से चार जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों किशोरियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

किशोरियों की चीख पुकार सुनकर मामा पहुंचा और दूसरे ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह जंगलों कुत्तों के झुंड से आठ वर्षीय सोनाली और रितु को बचाया । परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मामा ऋषिपाल ने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली ग्राम में छोटे भाई अमन के साथ भांजी रितु ओर पड़ोस की बच्ची सोनाली मंगलवार शाम चार बजे खेत पर घूमने गई थी।

इसी बीच अमन खेत पर पानी लगा रहा था और किशोरियां शहतूत के पेड़ से फल तोड़कर खा रहीं थीं। इसी बीच तीन से चार जंगली कुत्तों के झुंड ने अकेला पाकर दोनों को घेर लिया ओर हमला कर घायल कर दिया। जंगलों कुत्तों के हमले के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Next Story