उत्तर प्रदेश

Moradabad: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक छात्रा की मौत दूसरी घायल

Tara Tandi
30 Jan 2025 3:03 PM IST
Moradabad: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक छात्रा की मौत दूसरी घायल
x
Moradabad मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आगरा हाईवे पर छात्रा की स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सतारन मोड़ के पास हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन घायल हो गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बिलारी के गांव सतारन निवासी महेंद्र दिवाकर किसान है। उसकी दो बेटी काजल(18) और अनामिका (15) बिलारी के प्राइवेट स्कूल की छात्रा हैं। बताया गया कि गुरुवार सुबह दोनों छात्राएं घर से स्कूटी पर कालेज के लिए निकली थी। सुबह करीब 8 बजे गांव के बाहर मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर सतारन मोड़ पर पहुंची तभी उनके आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बेकाबू हुई स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने छोटी बहन अनामिका को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि गंभीर घायल बड़ी बहन काजल का जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हादसे में छात्रा की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
Next Story