- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad :...
उत्तर प्रदेश
Moradabad : अंडरग्राउंड से वापसी, फाइनेंसर फिर शुरू हुआ अवैध धंधा
Dolly
1 July 2025 4:49 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : दुबई से तस्करों के जरिये सोने के कैप्सूल मंगवाने वाले फाइनेंसर अंडरग्राउंड हुए तो पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं। अब फाइनेंसर टांडा में खुलेआम घूम रहे हैं और अपनी दुकानों और फैक्टरी में भी बैठ रहे हैं लेकिन पुलिस ने दबिश देना ही बंद कर दिया है।
चर्चा है कि फाइनेंसर नए तस्कर तैयार करने में जुट गए हैं। 23 मई की दोपहर करीब दो बजे रामपुर के टांडा निवासी मो. नावेद और जाहिद और शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन जुल्फेकार अली को मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल के पास कार सवारों ने अगवा कर लिया था। घटना के समय मो. नावेद और जाहिद सऊदी अरब से और बाकी चारों दुबई से घर लौट रहे थे। यह सभी लोग दिल्ली से एक ही कार में टांडा के लिए सवार हुए थे।
पुलिस ने मूंढापांडे क्षेत्र में सभी को बदमाशों से छुड़ा लिया था। पूछताछ में पता चला कि दुबई से लौट रहे सभी लोगों की पेट में सोने के कैप्सूल हैं। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर सोने के 29 कैप्सूल निकलवाए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तब पता चला है कि यह लोग रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी फाइनेंसर जाहिद मेंबर, टांडा के मोहल्ला पड़ाव निवासी मो. रिजवान, टांडा के आजाद नगर निवासी मो. हारुन, हाजीपुरा निवासी हाजी शरीफ, टांडा के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी हाजी अनीस, हाजीपुरा निवासी जुनैद, मोहल्ला रांद निवासी वसीम, नज्जीपुरा निवासी गुड्डू, टांडा निवासी पप्पू के लिए काम करते हैं।
फाइनेंसर जाहिद मेंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी फाइनेंसर और इनके जुड़े लोग अंडर ग्राउंड हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दबिश देना बंद किया तो आरोपी टांडा में घूमने लगे। कोई अपनी दुकान में बैठ रहा है तो कोई अपनी फैक्टरी में मौजूद है लेकिन अब पुलिस ने इनकी तलाश बंद कर दी है।
Tagsअंडरग्राउंडफाइनेंसरअवैधUndergroundfinancierillegalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





