उत्तर प्रदेश

Moradabad: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच आरक्षित सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन

Admindelhi1
9 Dec 2025 12:31 PM IST
Moradabad: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच आरक्षित सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन
x

मुरादाबाद: यात्रियों की सुविधा हेतु वाराणसी–नई दिल्ली के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी का संचालन किया जायेगा। वाराणसी से नयी दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 04207 आठ दिसम्बर तथा गाड़ी संख्या 04208 का नौ दिसम्बर को नयी दिल्ली से वाराणसी के लिए केवल एक फेरे हेतु संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04207 वाराणसी-नयी दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर 2:50 पर चलेगी जो मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली स्टेशन पर ठहराव लेते हुए दोपहर रात्रि 2:10 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 8 मिनट रुकने के बाद 2:18 पर मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद होते हुए सुबह 5:15 पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04208 नई दिल्ली वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 10:55 पर चलेगी जो गाजियाबाद होते हुए दोपहर 2:52 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 8 मिनट रुकने के बाद 3 बजे मुरादाबाद से चलकर बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ रुकते हुए रात्रि 1:20 पर वाराणसी पहुंचेगी।

Next Story