उत्तर प्रदेश

मुुरादाबाद: शिक्षक के खिलाफ युवती से छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट हुई दर्ज

Admin Delhi 1
19 April 2022 5:52 PM GMT
मुुरादाबाद: शिक्षक के खिलाफ युवती से छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट हुई दर्ज
x

सिटी क्राइम न्यूज़: युवती से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला का आरोप है कि निकटवर्ती जनपद अमरोहा क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक शुभम उसकी बेटी का पीछा करता था। कई बार उसने बेटी को रास्ते में रोक कर उससे बात करने का भी प्रयास किया और छेड़खानी भी की। कई बार उसकी बेटी ने इसका विरोध भी किया, लेकिन शिक्षक नहीं माना।

मंगलवार को महिला छजलैट थाने पहुंची और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर छजलैट थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी को जल्द पकड़ा भी जाएगा।

Next Story