- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: 10 साल के...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
1 March 2025 12:33 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । मझोला थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे से कुकर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही दो किशोर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों किशोर आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 10 साल का है। पीड़ित के अनुसार एक साल पहले एक दिन उनका बेटा घर में अकेला था। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले 16 और 17 वर्षीय दो लड़के उसके घर आ गए। आरोपियों ने डरा धमका कर बच्चे के साथ कुकर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में बच्चे को ब्लैकमेल कर शोषण करते रहे। पीड़ित बच्चे को धमकी दी कि यदि किसी से बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इतना ही नहीं आरोपी किशोरों ने पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी।
आरोपियों ने बच्चे की वीडियो भी वायरल कर दी। जिसके बाद परिवार वालों को पता चला। जब परिजनों ने बच्चे से बात की तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित को लेकर उसका पिता थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया। एसएचओ मझोला मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पर आईटी एक्ट भी लगाई गई है। पीड़ित बच्चे का शुक्रवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
TagsMoradabad 10 सालबच्चे कुकर्मरिपोर्ट दर्जMoradabad 10 yearschild rapereport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





