उत्तर प्रदेश

मुुरादाबाद: पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप खारिज कर छेड़छाड़ का मुकदमा किया दर्ज

Admin Delhi 1
14 April 2022 7:53 AM GMT
मुुरादाबाद: पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप खारिज कर छेड़छाड़ का मुकदमा किया दर्ज
x

मुुरादाबाद सिटी क्राइम न्यूज़: मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रौण्डा-झौण्डा चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। उसने दुष्कर्म कर उसे घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बुधवार को मूंढापांडे थाना पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप खारिज करते हुए आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दुष्कर्म का यह मामला रौण्डा-झौण्डा चौकी के एक गांव से जुड़ा था। पीड़ित के भाई ने बताया कि 7 अप्रैल को वह किसी जरूरी काम से अपने परिवार के साथ कहीं गया था। आरोप लगाया कि सात अप्रैल की शाम पांच बजे उसकी बहन जंगल के रास्ते गांव लौट रही थी, तभी मनोज उसकी बहन को जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के भाई ने चौकी व थाने पर सुनवाई न होने के कारण मुरादाबाद एसएसपी के यहां तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस पर बुधवार रात्रि में मूंढापांडे थाना पुलिस ने आरोपित मनोज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Next Story