उत्तर प्रदेश

Moradabad: पुलिस ने 50 लाख की रंगदारी मांगने में दो को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
20 Jan 2025 1:19 PM IST
Moradabad: पुलिस ने 50 लाख की रंगदारी मांगने में दो को गिरफ्तार किया
x

मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र के नंद कॉलोनी निवासी शिव कुमार और मझोला के आजाद नगर निवासी पवन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आरोपियों ने कांठ रोड निवासी एक्सपोर्ट को धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की थी. पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूल भी कर ली थी.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस के कांठ रोड प्रेमनगर में स्थित एक्सपोर्ट फर्म वजीर चंद्र एंड कंपनी के मालिक अरशु ढल ने बीते 24 को तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें अपने पिता किशनलाल ढल के चालक शिवकुमार, बॉडीगार्ड पवन कुमार शर्मा और उनके साथी अनुज को नामजद किया था. आरोप लगाया था कि तीनों ने धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी है. पांच लाख रुपये वसूल भी लिए. एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना, एसआई अनुज कुमार और हेड कांस्टेबल अंकुल की टीम ने सोनकपुर पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से दो आरोपी शिवकुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शिवकुमार कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी नंद कालोनी समरधाम का रहने वाला है. दूसरा आरोपी पवन कुमार शर्मा मूल रूप से बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूला का रहने वाला है और वर्तमान में मझोला थाना क्षेत्र के आजादनगर लाइनपार में रहता है. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. इस मामले में तीसरे आरोपी अनुज की तलाश की जा रही है.

पूर्व में भी एक्सपोर्टर से वसूली थी रकम: पुलिस के अनुसार रंगदारी मांगने का आरोपी शिवकुमार केस दर्ज कराने वाले अरशु ढल के पिता किशनलाल ढल का चालक रह चुका है. इसके अलावा दूसरा आरोपी पवन कुमार शर्मा किशनलाल ढल का बॉडीगार्ड है. किशनलाल ढल की उम्र करीब 90 साल है इसलिए पवन कुमार उनकी देखरेख भी करता था. अरशु ढल ने पुलिस को बताया कि दोनों कंपनी में हुई चोरी में लिप्त पाए गए थे, जिसके लिए लिखित में माफीनामा लिखा था. आरोप है कि निकाले जाने के बाद दोनों ने अनुज और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गैंग बना लिया. पूर्व में एक महिला से रेप की झूठी शिकायत करके समझौता के नाम पर मोटी रकम वसूल लिए थे.

Next Story