उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: पुलिस ने प्रधानों के बीच फायरिंग मामले में हमलावर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 March 2022 7:21 AM GMT
मुरादाबाद: पुलिस ने प्रधानों के बीच फायरिंग मामले में हमलावर को किया गिरफ्तार
x

थाना डिलारी पुलिस ने प्रधान और पूर्व प्रधान में हुए खूनी संघर्ष में हमलावर आराेपित को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा में होली के दिन पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान में खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। आरोप है कि जान से मारने की नियत से दुष्यंत ने फौजी पुनीत पर गोली चला दी। राइफल की गोली फौजी को लगी जिससे वह बेहोश हो गया।

पीड़ित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज कराने के लिए मुरादाबाद स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपित दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

Next Story