- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद: पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने वाले आरोपित को धर दबोचा
Admin Delhi 1
4 April 2022 12:49 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: रविवार रात्रि में सिविल लाइंस पुलिस ने चक्कर की मिलक निवासी आमिर को दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसएचओ सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते साल दिसंबर में थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी थी। उसने बताया था कि आरोपित आमिर उसके मोबाइल पर काल करके अश्लील बातें करता था। मौका पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर 23 दिसंबर को आरोपित आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, तभी से वह फरार चल रहा था। रविवार को एसआई अभयराज सिंह की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





