- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: तेंदुए की...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: तेंदुए की दहशत से सहमे लोग, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
Tara Tandi
23 May 2025 2:41 PM IST

x
Pakbara पाकबड़ा । गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। गुरुवार शाम लोगों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। सभी ने वन विभाग के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का कहना था कि डर की वजह से रोजाना सो नहीं पा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर राजपूत, गुरेठा, गिंदोड़ा के आसपास के गांवों समेत लोगों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। बुधवार की रात को लोदीपुर के गांव में घर से तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया था। उसके बाद सुबह उसका अधखाया शव खेतों में पड़ा मिला। गुरुवार की शाम तेंदुए की दहशत के चलते गांव के लोग सड़क पर आ गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि तेंदुए की दहशत की वजह से लोग घर में भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी अनुज सिंह को भी बताया गया तो उन्होंने कहा कि पिंजरा लगवा देंगे। थाना पाकबड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को शांत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान भी चुप हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर कल पिंजरा नहीं लगवाया जाता है तो हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अमरजीत सिंह, देवेंद्र पाल मालिक, मनीष कुमार,दीपक मलिक, महेश कुमार, सोमवीर सिंह, ललित कुमार, प्रियांशु गौतम,लवकेश कुमार, विवेक कुमार, रितिक कुमार, तिलक राज, लखविंदर कुमार, रंजीत कुमार आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
TagsMoradabad तेंदुए दहशतसहमे लोगवन विभागलापरवाही आरोपMoradabad leopard terrorpeople scaredforest departmentnegligence allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





