उत्तर प्रदेश

Moradabad: खड़ी कार में लगी आग, जलकर हुई खाक

Tara Tandi
17 Feb 2025 1:35 PM IST
Moradabad: खड़ी कार में लगी आग, जलकर हुई खाक
x
Moradabad मुरादाबाद । मुरादाबाद में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अंबेडकर पार्क के सामने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में काफी सालों से खड़ी कार में सोमवार दोपहर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिसकर्मी राजेश यादव ने बताया कि पता चल है कि बरेली में पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात एक्सचेंज की गाड़ी बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story