उत्तर प्रदेश

Moradabad News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 9:51 AM IST
Moradabad News:  कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
x
Moradabad News: नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलाबराय निवासी अंजार अली हाशमी(19 वर्ष) पुत्र सय्यद नाजिम अली का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतक अंजार अली का पिता सय्यद नाजिम अली हाशमी काफी लंबे समय से बाहर रहता है। अंजार अली घर में मां के साथ रहता था। थाना नागफनी प्रभारी ने बताया कि सोमवार देर शाम के समय कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद अंजार की मां को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो अंजार का शव फंदे पर लटका था और काफी दुर्गंध आ रही थी, जिससे ऐसा लग रहा है कि युवक ने एक-दो दिन पहले ही फांसी लगा ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फारेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दया गया है। परिवार की ओर से अभी तक किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया हैं।
Next Story