- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: मां ने पति...
Moradabad: मां ने पति से विवाद के बाद बेटे को नदी में फेंका

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पंडिल नगला बाईपास पुल के नीचे रामगंगा में मिली बच्चे की लाश मुगलपुरा के चार वर्षीय इजहान की थी. पिता ने फोटो देखने के बाद उसकी शिनाख्त की. पुलिस जांच में पता चला है कि पति से झगड़े के बाद इजहान की मां ने ही उसे ले जाकर पुल के नीचे फेंक दिया था. वारदात को अंजाम देने के 24 घंटे बाद उसने डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबाने की कोशिश की. उसी समय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
थाना कटघर क्षेत्र में दोपहर जब देवापुर के जंगल में महिला का शव मिला था. उसी दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन में रामगंगा नदी में पंडित नगला बाईपास पुल के नीचे एक बच्चे का भी शव मिला था. रात मुगलपुरा के बरवालान मोहल्ले के कुंवर साहब वाली गली निवासी राशिद ने बच्चे की फोटो देखने के बाद उसकी पहचान अपने बेटे इजहान(4 ) वर्ष के रूप में की. राशिद ढलाई का काम करता है. पांच साल पहले उसकी शादी कटघर के दससराय चौकी क्षेत्र स्थित करबला निवासी सामिया के साथ हुई थी. सामिया और राशिद अपने बेटे इजहान (4 ) वर्ष और डेढ़ साल की बच्ची के साथ परिवार से अलग रह रहे थे. राशिद अपने बेटा-बेटी को मां बाप के पास ले जाता था तो पत्नी सामिया उसका विरोध करती थी. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था. बीते दिनों भी झगड़ा हुआ था. राशिद के अनुसार 17 को सुबह करीब पांच बजे सामिया इजहार को रामगंगा नदी में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. सुबह करीब पांच बजे सामिया अपनी डेढ़ माह की बेटी की भी हत्या करने के इरादे से घर से निकली और उसे लेकर जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा में पहुंच गई. देखकर लोगों ने उसे बचा लिया था.
मां सामिया ने दौरा पड़ने का किया था नाटक: सूचना मिलने पर सामिया का पति व अन्य लोग भी मौके पहुंच गए, बाद में महिला सामिया दौरा पड़ने का नाटक करने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. घटना के बाद राशिद ने अपनी ससुराल में जाकर बेटे इजहान के बारे में पूछा तो कोई जानकारी नहीं मिली. जिसके बाद सुबह उसने कटघर में मिले बच्चे का शव देखा तो उसकी पहचान अपने बेटे इजहान के रूप में की. जिसके बाद उसने कटघर थाने में हत्या का केस दर्ज करा दिया. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिस बच्चे की लावारिस हालत में लाश मिली थी, उसकी शिनाख्त हो गई है. पिता की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया गया है. बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.





