- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: नाबालिक के...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: नाबालिक के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज
Tara Tandi
16 Feb 2025 11:04 AM IST

x
Dillary डिलारी। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनातनी का माहौल है। गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर परचून की दुकान से जरूरी सामान खरीदने गई थी। चार युवक कार से आए और किशोरी को मुंह में कपड़ा ठूस कर जबरन कार में डालकर ले गए।
जिसको ग्रामीणों ने देख लिया, देर शाम तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों ने किशोरी के अपहरण के बारे में परिजनों को बताया। आरोप है कि जंगल में झोपड़ी में पूरी रात रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी को अस्त व्यस्त हालत में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे आबादी के पास छोड़कर दरिंदे भाग गए। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। पीड़िता के परिजनों ने थाना डिलारी पहुंचकर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिल गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी डिलारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो तथ्य पाए जाएंगे उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsMoradabad नाबालिक अपहरणसामूहिक दुष्कर्ममुकदमा दर्जMoradabad minor abductiongang rapecase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





