उत्तर प्रदेश

Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
8 Aug 2024 2:23 PM GMT
Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
x
Moradabad मुरादाबाद । नागफनी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए देवरों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी पिछले साल कटघर के डबल फाटक निवासी युवक से हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर ताने देते थे साथ ही मारपीट भी करते थे। महिला ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया, फिर भी नहीं माने।
विवाहिता का आरोप है कि दो फरवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान शराब के नशे में दोनों देवरों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। फिर दोनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
Next Story