उत्तर प्रदेश

Moradabad: मजदूर पति ने बीवी के मायके से न आने पर की आत्महत्या

Admindelhi1
26 Oct 2024 4:00 PM IST
Moradabad: मजदूर पति ने बीवी के मायके से न आने पर की आत्महत्या
x
राजेंद्र डिप्रेशन में चल रहा था

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर सरस्वती विहार में शुक्रवार शाम फैक्टरी में पालिश मजदूर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन बोले कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी नहीं आई थी, इस कारण राजेंद्र डिप्रेशन में चल रहा था।

कटघर के गोविंद नगर सरस्वती विहार निवासी राजेंद्र (35) फैक्टरी में पालिश का काम करता था। परिवार में पत्नी दुर्गेश और दो बेटे चिराग (5) और कौशल (2) हैं। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी नहीं आई।

शुक्रवार को राजेंद्र की बहन कुसुम पिता और छोटी बहन को लेकर रामपुर गई थी। घर में राजेंद्र अकेला था। शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने राजेंद्र का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना कटघर संजय कुमार ने बताया कि राजेंद्र की आत्महत्या में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Next Story