उत्तर प्रदेश

Moradabad: दहेज के लिए पति ने की महिला से मारपीट ,सिगरेट से जलाता था ; रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
10 Sept 2024 11:07 AM IST
Moradabad: दहेज के लिए पति ने की महिला से मारपीट ,सिगरेट से जलाता था ; रिपोर्ट दर्ज
x
Moradabad मुरादाबाद : साहब दहेज की खातिर पति मारपीट करता है। कई बार कुकर्म भी किया। सिगरेट से जलाता है और अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाता है। एक अश्लील वीडियो ननदोई के पास भी पहुंच गई। जिसके बाद ननदोई भी बुरी नीयत से ब्लैकमेल करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाले विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले इमरान नाम के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति व ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। 10 साल बीत जाने के बाद मौजूदा समय में विवाहिता के तीन बच्चे हैं। लेकिन, आज तक पति व ससुरालियों की दहेज की मांग बंद नहीं हुई। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की खातिर पति आए दिन उसके साथ कुकर्म करता है और रात को सिगरेट से शरीर को जलाता है।
इस बीच आरोपी पति उसकी अश्लील वीडियो बना लेता है। बाद में अश्लील वीडियो अपने दोस्तों को भी दिखाता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी एक अश्लील वीडियो उसके ननदोई अब्दुल वाहिद के मोबाइल में भी है। जिसको दिखाकर ननदोई पीड़िता को ब्लैकमेल करता है और अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पति व ससुराल वालों से करती है तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। बीती तीन अगस्त को पति व ससुराल वालों ने पीड़िता से एक लाख और मोटरसाइकिल की मांग की और मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
बाद में पति व आरोपियों ने उसके बड़े बेटे को रोक कर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर बिना एक लाख और मोटरसाइकिल के बिना आई तो तुझे जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति इमरान, सास मोमिना, ननद रानी, ननदोई अब्दुल वाहिद व जेठ अकबर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story