उत्तर प्रदेश

Moradabad: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

Admindelhi1
18 Feb 2025 9:55 AM IST
Moradabad: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत
x
"टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई"

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

रामपुर जिले के लाम्बाखेड़ा टांडा निवासी मोनिस बाइक चला रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी बहन शाहीन (27) पत्नी नफीस, भाभी मोमीना (25) पत्नी मानिक, छह माह का भांजा माही और डेढ़ साल की भतीजी जुमैरा भी सवार थे। सिरसवां दोराहे से गुजरते समय तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से शाहीन की गोद में बैठा छह माह का माही और मोमीना की गोद में बैठी डेढ़ साल की जुमैरा सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story