उत्तर प्रदेश

Moradabad: तेज़ रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवारों को रौंदा

Admindelhi1
5 March 2025 8:56 AM IST
Moradabad: तेज़ रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवारों को रौंदा
x
एक की मौत, दूसरा घायल

मुरादाबाद: मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर बिलारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, गांव इमरतपुर से स्कूटी सवार दो युवक खेत से काम करके अपने गांव हाथीपुर लौट रहे थे। मंगलवार दोपहर तेवरखास के पास, मुरादाबाद की ओर से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऋषिपुरम निवासी 55 वर्षीय सतवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाथीपुर निवासी सुधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक फरार, परिवार में मचा कोहराम: हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक सतवीर सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Next Story