उत्तर प्रदेश

Moradabad : पोते ने दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट

Uma Verma
29 March 2025 9:24 AM IST
Moradabad : पोते ने दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट
x

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही दादी और बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने उसे ऑटो खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने हथौड़े से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया

पैसे नहीं मिलने पर बढ़ा विवाद

घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 32 वर्षीय साहिल ने अपनी 90 साल की दादी सरोज शर्मा और 60 साल की बुआ वंदना से ऑटो खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दोनों ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। बस यही बात साहिल को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया

हथौड़े से किया हमला

पैसों की मांग पूरी ना होने पर साहिल आपा खो बैठा और हथौड़ा उठाकर पहले बुआ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बुआ की चीख-पुकार सुनकर जब दादी सरोज शर्मा उन्हें बचाने आईं, तो साहिल ने उन पर भी बेरहमी से वार कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद साहिल मौके से फरार हो गया। जब घर के अन्य सदस्य आए, तो खून से लथपथ लाशें देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहिल ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह गुस्से में आपा खो बैठा था और उसे अपने किए पर पछतावा है

क्या कहती है पुलिस?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले से मानसिक रूप से अस्थिर था या नहीं

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लोग इस बेरहमी भरी वारदात को सुनकर हैरान हैं और इसे पारिवारिक मूल्यों की गिरावट का दुखद उदाहरण मान रहे हैं


Next Story