- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: खाने को...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: खाने को लेकर मारपीट दूल्हे के भाई सहित चार घायल
Bharti Sahu 2
29 July 2024 11:46 AM IST

x
Moradabad: शादी समारोह के दौरान कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुर में खाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया. थोड़ी देर में ही विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. मारपीट में दूल्हे के भाई समेत चार लोग घायल हो गए. सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ. हालांकि अभी किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी बताया गया कि बारात में खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर दुल्हन और दूल्हे के पक्ष के लोगों में विवाद हो गया. आरोप है कि इसके बाद दुल्हन के भाई समेत उसके पक्ष के अन्य लोगों ने लाठी-डंडा लेकर बारातियों पर हमला कर दिया. इस दौरान जमकर मारपीट हुई तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
TagsMoradabadमारपीटदूल्हेसहितघायल Moradabadfightgroomincludinginjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





