उत्तर प्रदेश

Moradabad: बेटी की शादी से पहले पिता की सड़क हादसे में मौत हुई

Admindelhi1
4 Nov 2024 2:40 PM IST
Moradabad: बेटी की शादी से पहले पिता की सड़क हादसे में मौत हुई
x
मातम में बदली खुशियां

मुरादाबाद: जिले के थाना मैनाठेर क्षेत्र में बेटी की शादी से आठ दिन पहले रविवार को फ़र्मकर्मी पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आज दोपहर जब वह घर के बाहर खाना खाकर सड़क पर टहल रह थे उसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया था। अस्पताल ले जाते समय फर्मकर्मी पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद मौका देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मैनाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद संभल रोड पर नगलिया मशकुला के पास भीकनपुर निवासी रोहतास त्यागी आज दोपहर 2 बजे के लगभग वह खाना खाकर अपने घर से बाहर सड़क पर टहलने के लिए निकले थे, जैसे ही वह नगलिया मशकुला के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बजरी से भरे ट्रक ने फ़र्मकर्मी को रौंद दिया। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौका देख ट्रक चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय फर्मकर्मी की मौत हो गई। आठ दिन बाद 11 नवम्बर को रोहतास के बेटी की शादी है, शादी से पहले की पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया फरार चालक की तलाश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story