उत्तर प्रदेश

Moradabad: जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रामगंगा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

Admindelhi1
26 Jun 2024 5:30 PM IST
Moradabad: जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रामगंगा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
x
अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में बैठक संपन्न

मुरादाबाद: जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय पर रामगंगा नदी के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश के क्रम में रामगंगा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण/निर्माण को हटाने के लिए अभियान चलाए।

एमडीए बोर्ड की बैठक में भी कमिश्नर ने रामगंगा के किनारे से शीघ्र अतिक्रमण हटाने के लिए ज़िला प्रशासन, सिंचाई विभाग, एमडीए व नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में डीएम ने इसके साथ ही उन्होंने सभी सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द उक्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, एमडीए वीसी शैलेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, एमडीए सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story