- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: दंपती के...
Moradabad: दंपती के बीच विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, महिला गंभीर रूप से घायल

मुरादाबाद: मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह घटना झारखंडी मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पत्नी कुछ दिन पहले पति के साथ विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। पति मायके पहुंचा और उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी ने पहले पत्नी की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए। उसे मृत समझकर उसने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया। दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो इस दुखद घटना का कारण बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।





