उत्तर प्रदेश

Moradabad: पंखे से लटका मिला युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
17 Sept 2024 1:43 PM IST
Moradabad:  पंखे से लटका मिला युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस
x
Moradabad मोरादाबाद स्टेशन रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र में वरिष्ठ लिपिक धनपाल यादव ने पंखे से लटककर जान दे दी। वरिष्ठ लिपिक का शव उनके कार्यालय में पंखे से लटका मिला। शव देख बिजली विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने कर्मचारियों के सहयोग से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर धनपाल यादव का साला और भाई मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिन अवकाश होने के बावजूद भी वरिष्ठ लिपिक धनपाल यादव ने कार्य किया और दो दिनों से वह घर पर भी नहीं गए। मंगलवार सुबह उनका शव पंखे से लटका मिला।
Next Story