उत्तर प्रदेश

Moradabad: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड को बनाया निशाना, 1.85 लाख रुपये उड़ाए

Admindelhi1
2 Sept 2026 9:26 AM IST
Moradabad: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड को बनाया निशाना, 1.85 लाख रुपये उड़ाए
x
साइबर ठगी में 1.85 लाख का चूना, क्रेडिट कार्ड से उड़ाई रकम

मुरादाबाद: मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला थाना क्षेत्र में युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1 लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

थाना मझोला के जयंतीपुर नेता काॅलोनी निवासी मोहित शर्मा प्राइवेट काम करते हैं। मोहित शर्मा ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 30 अप्रैल को उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में एक लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने न तो किसी को अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी और ना ही किसी से कोई ओटीपी शेयर किया।

थाना मझोला एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधा पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मंगलवार को आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Next Story