उत्तर प्रदेश

Moradabad: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Admindelhi1
4 March 2025 12:52 PM IST
Moradabad: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
x
G PAC आवास पर तैनात था सिपाही

मुरादाबाद: आईजी पीएसी पश्चिम जोन के आवास पर तैनात एक सिपाही ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक सिपाही की पहचान शिवम कुमार (निवासी जिला बिजनौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित IG PAC पश्चिम जोन के आवास पर संतरी ड्यूटी पर तैनात शिवम कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

फायरिंग की आवाज से मचा हड़कंप

आईजी पीएसी आवास पर अचानक गोली चलने की आवाज सुनते ही स्टाफ में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां शिवम का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। गोली लगने के तुरंत बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष सक्सेना और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शिवम ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए उसके परिजनों और सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है।

Next Story