उत्तर प्रदेश

Moradabad: कपड़ा गोदाम आग से जलकर खाक

Admindelhi1
20 May 2025 12:00 PM IST
Moradabad: कपड़ा गोदाम आग से जलकर खाक
x
"एक-एक कर सभी गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया"

मुरादाबाद: जिले के भोजपुर ग्राम रानीनांगल में सोमवार शाम पुराने कपड़ों के करीब 60 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई और एक-एक कर सभी गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानी नागल गांव में सोमवार की रात एक बड़े अग्निकांड से हडक़ंप मच गया। यहां पुराने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिसने देखते ही देखते आसपास के कई अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग पांच गोदामों में आग फैल गई है।

रानी नागल इलाके में करीब 100 से ज्यादा गोदाम हैं जिनमें पुराने कपड़ों से दरी बनाने का काम किया जाता है। इन गोदामों में मजदूर काम करने के बाद रात में यहीं सोते भी हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे एक गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत पानी डालने की कोशिश की, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ने तेजी से कई गोदामों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तुरंत लगभग एक दर्जन दमकल गाडिय़ां भेजी गईं और 30 से ज्यादा फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। साथ ही यह खतरा भी बढ़ गया था कि आग पास के रिहायशी इलाकों तक न पहुंच जाए क्योंकि करीब 150 से 200 घर आसपास ही स्थित हैं।

Next Story