उत्तर प्रदेश

Moradabad : कारपेंटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Tara Tandi
6 July 2024 2:38 PM IST
Moradabad : कारपेंटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
x
Moradabad मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में थाना इलाके में बन रही गुलशन सोसाइटी में कारपेंटर का काम कर रहे रामवीर (35) पुत्र जगन्नाथ निवासी फर्रुखाबाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ठेकेदार सुनील कुमार ने बताया गुरुवार दोपहर बाद से रामवीर ने छुट्टी ली थी। वह कही घूमने गया था। इसके बाद वह शराब के नशे में धुत होकर लौटा और अपने कमरे पर चला गया। शुक्रवार को सुबह जाकर देखा तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसके बाद मझोला पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुची पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान परिजनों को सूचना दी गई।
Next Story