उत्तर प्रदेश

Moradabad: महिला सिपाही के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

Tara Tandi
1 Dec 2024 4:44 PM IST
Moradabad: महिला सिपाही के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज
x
Moradabad मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन इलाके में महिला सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
अमरीन नाम की महिला सिपाही के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक में उस समय छेड़छाड़ की घटना हुई जब वो कही जा रही थीं। चौराहे पर खड़े 4-5 युवकों ने पहले तो फब्तियां कसी और फिर अश्लील बातें करते हुए महिला सिपाही को बाइक पर जबरदस्ती बैठने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और सड़क पर गिरा कर बेरहमी के साथ दबोच लिया। हंगामा और मारपीट होता देख सड़क से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला आरक्षी अमरीन को बचाया। लेकिन, इस मारपीट में उसे काफी गम्भीर चोटें आई हैं।
पीड़िता सिपाही ने दबंगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दबंगो की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर आरोपियो को जल्दी ही गिरफ्तार करने की बात सामने आई है।
Next Story