- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: 12 साल के...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: 12 साल के बालक को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
1 July 2024 6:24 AM

x
Moradabad मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र से 12 साल के बालक को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बदायूं के इस्लाम नगर क्षेत्र निवासी चौकीदार का परिवार मझोला क्षेत्र में रहता है।
चौकीदार का 12 वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे से लापता हो गया था। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। पिता ने मझोला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
इसी दौरान कैमरों की फुटेज से पता चला कि बालक एक लाल रंग की स्कूटी पीछे बैठकर जा रहा था। स्कूटी दिल्ली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक कॉलोनी में रहने वाला शरद उर्फ अमन चला रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने बताया था कि वह बच्चे को बिलारी के स्योंडारा अपने पुराने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
उसकी लाश अपने घर में ही बंद कर भाग आया था। शनिवार की रात मझोला थाने की पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके अलावा स्लाइड भी बनाई गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
TagsMoradabad 12 सालबालक अगवा कर दुष्कर्मबाद हत्याआरोपी गिरफ्तारMoradabad 12 year old boy kidnappedraped and then murderedaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story