उत्तर प्रदेश

Moradabad accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 9:08 AM IST
Moradabad accident:  कार ने  बाइक को  मारी टक्कर, व्यक्ति की  मौत
x
Moradabad accident: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीलीकोठी के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार मंडी से मावा बेचकर लौट रहा था। सड़क दुर्घाटना का शिकार हो गया।
मंडी से लौटते समय पीलीकोठी के निकट तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हामिद (52) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।परिवार में हामिद ही कमाने वाले थे। उन्होंने बताया है कि घटना की सूचना के बाद बेटों के साथ यहां पहुंचे हैं।
मामले में परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story