- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: युवती पर...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: युवती पर पेंचकस से हमला 24 बार किया वार, युवक गिरफ्तार
Tara Tandi
3 Jun 2025 4:58 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। युवती (20) खेत पर गई थी और वापस नहीं लौटी बाद में, रविवार को उसका शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था। बेटी आरिफ से बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता था और वे दोनों फोन पर बात करते थे।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ 31 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी। उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।’’ पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने युवती के निजी अंगों सहित पूरे शरीर में दो दर्जन से अधिक बार पेंचकस से वार किया गया। पुलिस ने आरोपी से पेंचकस और युवती का फोन बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsMoradabad युवती पेंचकसहमला 24 बार किया वारयुवक गिरफ्तारMoradabad girl attacked with a screwdriverstabbed 24 timesyoung man arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





