- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: बाइक सवार युवक को थार कार ने टक्कर मार दी , मौके पर ही मौत
Tara Tandi
16 Sept 2024 4:39 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार युवक को थार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक बहन के जन्मदिन पर रविवार रात बाजार से केक लेने गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के अमन कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार रविवार देर रात 12.30 बजे अपनी छोटी बहन माही के बर्थडे का केक लेकर वापस अपने घर की और लौट रहा था। तभी दिल्ली रोड लोकोशेड पुल की ओर से आ रही तेज रफ़्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई।
पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह रेलवे में लोको पायलट है। उनके तीन बच्चे हैं। अमन कुमार उनका इकलौता पुत्र था। वह अपनी छोटी बहन माही के बर्थडे का केक लेने के लिए रविवार रात 11 बजे घर से निकला था। लगभग 12.30 वह बाजार से केक लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसको कार ने टक्कर मार दी।
TagsMoradabad बाइक सवार युवकथार कारटक्कर मार दीमौके मौतMoradabad bike riderThar carhit himdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





