- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 19 सितंबर से शुरु होगा...
उत्तर प्रदेश
19 सितंबर से शुरु होगा मानसून सत्र, अनुपूरक बजट पेश कर सकती है सरकार
Shantanu Roy
6 Sep 2022 11:58 AM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। योगी कैबिनेट की बैठक में 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस बैठक 12 प्रस्ताओं पर मुहर लगाई गई है। जानकारी के अनुसार इस मानसून सत्र के दौरान अनुपुरक बजट भी सरकार पेश कर सकती है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।
- बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
- बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।
- किसानों के हित मे निर्णय लिया गया,विभिन्न परिस्थितीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के संदर्भ में/--
- प्रदेश में फसलों में प्रतिवर्ष खरपतवार की वजह से 15-20% क्षति,फसली रोगों से 26% क्षति,20% क्षति कीटों से,7% क्षति भंडारण से,6%चूहों से,8% क्षति अन्य कारकों से होती है।
Next Story