- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बंदरों ने छीना डीएम का...

x
मथुरा। मथुरा आने वाली कई पर्यटक को बंदरों से सावधान रहने की चेतवानी मिलती रहती है। यहां सैकड़ों की संख्या में बंदर मौजूद रहते हैं। बंदरों से परेशान लोगों का कहना है कि यहां हर रोज कई लोग इसके शिकार होते हैं। मथुरा में बंदरों की झपटमारी काफी आम बात है। इसी बीच इन बंदरों ने अब एक और हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल का इन बंदरों ने चशमा छीन लिया।
#Mathura के बंदरों ने कमाल कर दिया। इस बार DM साहिब #NavneetChahal का चश्मा ले उड़े। बंदरों का आतंक यहाँ कोई नयी बात नहीं। अक्सर सामान ले उड़ते हैं फिर वापस नहीं मिलता। हालाँकि DM साहिब का चश्मा मिल गया है। pic.twitter.com/o96RPfOqtj
— Aman Dwivedi (@amandwivedi48) August 21, 2022
बता दें कि डीएम नवनीत यहां जन्माष्टमी के मौके पर मची भगदड़ की घटना की जांच के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे। जब डीएम मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों का निरिक्षण कर रहे थे, तभी एक बंदर ने उनका चशमा छीन लिया। इसके बाद पुलिस को बंदर से चशमा वापस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बवा लिया जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मथुरा आने वाली कई पर्यटक को बंदरों से सावधान रहने की चेतवानी मिलती रहती है। यहां सैकड़ों की संख्या में बंदर मौजूद रहते हैं। बंदरों से परेशान लोगों का कहना है कि यहां हर रोज कई लोग इसके शिकार होते हैं।
Next Story