- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बंदर ने 80 हजार रुपये...
बंदर ने 80 हजार रुपये से भरा झोला उठाया, नोटों की “बारिश” में अफरा-तफरी

UP: औरैया जिले की बिधूना तहसील में शुक्रवार को एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना हुई। दौंडापुर निवासी किसान रोहतास सिंह अपनी जमीन का बैनामा कराने तहसील पहुंचे थे और लगभग 80 हजार रुपये अपने मोपेड की डिग्गी में रखे हुए थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और उनमें से एक बंदर ने किसान का पैसों से भरा झोला उठाकर भाग गया। बंदर झोला लेकर सीधे पास के पेड़ पर चढ़ गया और वहां उसे फाड़ दिया। झोले से नोट हवा में उड़ने लगे। कुछ नोट नीचे गिर गए तो कुछ हवा के बहाव के साथ इधर-उधर बिखर गए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। धीरे-धीरे आसपास सैकड़ों लोग जमा हो गए। हर कोई उड़ते नोट पकड़ने में जुट गया। कोई नोट हवा में पकड़ रहा था, तो कोई जमीन पर गिरे नोट इकट्ठा कर रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा। कुछ लोग इसे “नोटों की बारिश” बताते हुए हैरानी जताने लगे। अफरा-तफरी के बीच कई लोग नोटों को अपने हाथ में भरने लगे, जबकि कुछ ने सुरक्षित स्थान पर गिरे हुए रुपए उठाए। स्थानीय प्रशासन और तहसील कर्मचारियों ने भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस घटना ने तहसील क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए भारी उत्सुकता और हलचल पैदा कर दी। किसान रोहतास सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत नोटों की गिनती करवाई और जो नोट बिखरे थे, उन्हें इकट्ठा करने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ नोट हवा के साथ दूर चली गई। स्थानीय लोग इस घटना को यादगार बताते हुए कह रहे हैं कि बंदर द्वारा झोला उठाना और नोटों का उड़ना, उनके लिए जीवनभर का अद्भुत दृश्य था। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षित तरीके से नोट इकट्ठा करने की अपील की।





