- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Cyber fraud में फंसी...
Cyber fraud में फंसी रकम वापस, सहारनपुर पुलिस की बड़ी सफलता

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : सहारनपुर जनपद में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने ठगी गई कुल धनराशि में से 5 लाख रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं।
जानकारी के अनुसार, आवेदक समीर पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, निवासी न्यू शारदा नगर, सहारनपुर ने 13 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को ब्रिक और सीमेंट कंपनी से जुड़ा बताकर उनसे संपर्क किया और सामान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की।जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया।मामले में थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर पर मु0अ0सं0 76/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर ठगी गई रकम को ट्रैक किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 5 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराकर पीड़ित के खाते में वापस करवाई।पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। समीर पाण्डेय ने धनराशि वापस मिलने पर सहारनपुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।साइबर क्राइम टीम की इस कार्रवाई को जिले में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे यह संदेश भी गया है कि तकनीकी अपराधों में भी पुलिस तेजी से कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिला रही है।





