- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऑनलाइन गेमिंग के जरिए...
उत्तर प्रदेश
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के खेल का पर्दाफाश
Admin4
2 Jan 2023 12:49 PM GMT

x
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाले कृष्ण अवतार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 दिनों में ₹ 37483127 (तीन करोड़ चौहत्तर लाख तिरासी हज़ार एक सौ सत्ताईस रुपये) को क्रिप्टो में बदलकर ट्रान्सफर किया।
थाना जॉर्जटाउन पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन गेमिंग साईट के माध्यम से विभिन्न लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए प्राप्त कर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर हेराफेरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी|
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया,''प्रयागराज में एक कृष्ण अवतार सिंह नामक व्यक्ति को ऑनलाइन गेमिंग में धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया है। RBI के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। 4 मोबाइल, एक मैकबुक आदि बरामद हुए हैं|
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कृष्णावतार ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी पहचान जय नाम के एक युवक से हुई थी, जो अपने आपको दुबई का रहने वाला बताता था और उसी ने उसे बिना कुछ काम किए लाखों रुपए कमाने का लालच दिया था|

Admin4
Next Story