- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुर्गा पंडाल के अंदर...
उत्तर प्रदेश
दुर्गा पंडाल के अंदर महिलाओं के साथ छेड़खानी, शोहदे को मौजूद लोगों ने दबोचा
Rani Sahu
3 Oct 2022 6:28 PM GMT

x
हरदोई । रेलवे गंज इलाके में दुर्गा पंडाल के अंदर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को मौजूद लोगों ने घेरकर दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने शोहदे की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
बता दें कि सोमवार को रेलवेगंज क्षेत्र में तमाम महिलाएं दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद थी। इस बीच एक शोहदा वहां पहुंचा और भक्तिरस में लीन महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। इसी बीच अन्य श्रद्धालुओं की नजर शोहदे पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने उसकी हरकत का विरोध किया तो वह उनसे उलझ पड़ा।
जिस पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस बीच कुछ लोगों ने उस ऊपर अपना हाथ भी साफ कर लिया। हालांकि इस घटना से पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सोर्स- अमृत विचार
Next Story