उत्तर प्रदेश

जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, सीनियर के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग

jantaserishta.com
10 Dec 2021 8:28 AM IST
जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, सीनियर के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग
x
दो दिन पहले तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज में हरदोई रोड स्थित एक अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि उसे व्हाटसएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे गये। विरोध करने पर उसे धमकी दी। दो दिन पहले तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

राजाजीपुरम निवासी पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि वह नवम्बर, 2020 से इस अस्पताल में काम कर रही है। यहां काम करने वाले डॉक्टर विनयखंड-3 निवासी डॉ. अरुण कुमार उन पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की। डायरेक्टर से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डॉ. अरुण उन्हें अभद्र मैसेज भेजने लगे। डॉक्टर ने उन्हें एक होटल में भी मिलने के लिये मैसेज किया। डायरेक्टर से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उन्हें धमका कर भगा दिया।
उधर, मोहनलालगंज के एक गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटी से अभद्रता की। फिर उनकी पिटाई कर दी। मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत करने पहुंची मां-बेटी को तीन घंटे थाने पर बैठाये रखा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई न होने से नाराज पीड़िता ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। अब आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story