उत्तर प्रदेश

Mohammadabad: शगुन राठौर बनी एक दिन की कोतवाली प्रभारी

Admindelhi1
29 Sept 2025 3:31 PM IST
Mohammadabad: शगुन राठौर बनी एक दिन की कोतवाली प्रभारी
x

मोहम्मदाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद में एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राठौर की 14 वर्षीय पुत्री शगुन राठौर को बनाया गया। जोकि सत्यवती पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद में कक्षा 10 की छात्रा है मोहम्मदाबाद कोतवाली में एक दिन के लिए कार्यभार निरीक्षक बनाया गया तथा वहां आए फरियादियों की समस्याएं सुनी, उन्होंने जमीन संबंधित समस्या को लेकर आए कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव निवासी रोहित कुमार पुत्र मदन सिंह की जमीन पर कूड़े को डालने को लेकर विवाद था जिसे संबंधित हलका इंचार्ज के लिए जांच के निर्देश दिए तथा मामले का निस्तारण व कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, साइबर फ्रॉड संबंधी समस्या को लेकर आए पट्टी खुर्द निवासी योगेश कुमार के अकाउंट से बिग ट्री नाम की एक साइड से पैसे काटे जाने के संबंध में शिकायत पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक शगुन राठौर ने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी तथा साइबर थाने के लिए निर्देश दिए।

Next Story