- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: करंट की...
Modinagar: करंट की चपेट में आए मामा और भांजा, मकान की दीवार बनी खतरा

मोदीनगर: नगर की विश्वकर्मा कॉलोनी में हाईटेंशन विद्युत लाइन से मकान की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर विक्की और उनका 12 वर्षीय भांजा झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कॉलोनीवासियों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और हाईटेंशन लाइन मकान के पास से हटाने की मांग की।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विक्की ने मकान की छत पर वॉशरूम बनाया है। विक्की का 12 वर्षीय भांजा नमन भी उनके घर आया हुआ है। विक्की के घर के पास 11 केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया कि सुबह के समय विक्की छत पर वॉशरूम गए। जैसे ही उन्होंने दीवार पर हाथ लगाया तो दीवार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। नमन मामा विक्की को बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे विक्की और नमन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री व ऊजार्मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।





