- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: मायके से...
Modinagar: मायके से नवविवाहिता का अपहरण, मंगेतर पर आरोप

मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक गांव में मायके आई नवविवाहिता को पूर्व मंगेतर अगवा कर ले गया। नवविवाहिता नकदी और गहने भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता मुरादनगर के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। बीते 2 मार्च का शादी की तारीख निश्चित हुई। शादी से दो दिन पूर्व लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता मेरठ में तय कर दिया। पांच मार्च को शादी हो गई। शादी के बाद नवविवाहिता मायके आई हुई थी। आरोप है कि पूर्व मंगेतर नवविवाहिता पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी मंगेतर ने दो दिन पूर्व युवती को गहने और नकदी लेकर गांव के बाहर बुलाया, नवविवाहिता ने इन्कार किया तो आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि नवविवाहिता जैसे ही पूर्व मंगेतर के पास पहुंची तो आरोपी उसे अगवा कर ले गया। परिजन पूर्व मंगेतर के घर पहुंचे तो वह गायब मिला। विरोध जताने पर आरोपी के परिजनों ने नवविवाहिता के परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। नवविवाहिता के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।





