उत्तर प्रदेश

Modinagar: नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान व मैनेजर को गोली मारकर घायल किया

Admindelhi1
28 March 2025 5:18 PM IST
Modinagar: नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान व मैनेजर को गोली मारकर घायल किया
x
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी

मोदीनगर: नकाबपोश बदमाशों ने एक ही रात में एक किसान व मैनेजर को गोली मार दी। पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर जांच में जुट गई, साथ ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी डाली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाही की जाएगी। भोजपुर थानान्तर्गत गांव अमराला निवासी रजनीश बुधवार को कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। पत्नी रचना व बहन कविता को घायल कर दिया।

गोली लगने से घायल हुये रजनीष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जंहा उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसके बाद बदमाशों ने गांव में रहने वाले किसान अजीत को गोली मार दी और फरार हो गए।

सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि इन दोनों घटनाओं पर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। देहात एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

Next Story